Valentine’s Week Full Details 2024 : वेलेंटाइन वीक का पूरा सप्ताह जाने किस दिन होता हैं क्या खास?

Valentine's Week

Valentine’s Week Full Details 2024 : वेलेंटाइन वीक का पूरा सप्ताह जाने किस दिन होता हैं क्या खास?

Valentine's Week Full Details 2024
Valentine’s Week Full Details 2024

Valentine’s Week Full Details 2024: फरवरी प्यार का महीना है। इस महीने में ठंडी हवाओं के साथ रोमांस घुला होता है क्योंकि फरवरी में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाते हैं। प्यार करने वाले पुरे साल इस दिन का इंतजार बेसब्री से करते है | वैलेंटाइन डे से ठीक पहले वाले हफ्ते को वैलेंटाइन वीक के रूप में मनाया जाता है, जो 7 फरवरी से 14 फरवरी तक होता है।

7 फरवरी – रोज डे (Rose Day)

Valentine’s Week की शुरुआत रोज डे से होती है इस दिन प्यार करने वाले एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर स्पेशल फील करवाते हैं। गुलाब को मोहब्बत की शुरुआत समझा जाता है। इस दिन कपल्स किसी भी रंग के रोज अपने पार्टनर को दे सकते हैं और अपने पार्टनर को गुलाब का फूल देकर प्यार का एहसास करा सकते हैं।

Valentine’s Week, 8 फरवरी – प्रपोज डे (Propose day)

इस दिन प्यार करने वाले अपने दिल की फिलिंग को अपने पार्टनर को शेयर करते है | अगर आप भी अपने दिल की बात को किसी के साथ शेयर करना चाहते हैं तो इस से अच्छा दिन आपको नहीं मिलने वाला है , इस दिन आप अपने पार्टनर को खास तरीके से प्रपोज कर सकते हैं |

Valentine's Week
Valentine’s Week

9 फरवरी – चॉकलेट डे (Chocolate day)

वेलेंटाइन का चौथा दिन चॉकलेट डे होता है | इस दिन कपल्स एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट कर खास महसूस कराते हैं |

वेलेंटाइन वीक
वेलेंटाइन वीक

10 फरवरी – Teddy day (टेडी डे)

टेडी बियर की तरह दिल काफी नाजुक होता है। दिल की कोमलता का एहसास दिलाने के लिए चौथे दिन यानी 10 फरवरी को एक-दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं। हालांकि, लड़कियों को यह खिलौना बहुत पसंद होता है। लड़कियां टेडी को गले से लगाकर अपनी दिल की सारी बाते टेडी से करती है उससे बातें करना लड़कियों को खूब भाता है।

Teddy day
Teddy day

11 फरवरी : प्रॉमिस डे (Promise Day)

यह दिन 11 फरवरी को मनाया जाता है | इस दिन प्यार करने वाले एक दूसरे से वादा करते है |
कि वो एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे और एक-दूसरे से अपने प्यार और हमेशा साथ रहने का वादा करते हैं।

Promise Day
Promise Day

12फरवरी : हग डे (Hug Day)

यह 12 फरवरी को मनाया जाता है | इस दिन कपल्स एक दूसरे को गले लगाकर अपने दिल की सारी बातें बताते हैं और प्यार जाताते हैं | अक्सर लोग जिस फीलिंग्स को शब्दों और बातों में बयां नहीं कर पाते हैं वे एक दूसरे को गले लगाकर अपनी फीलिंग्स को महसूस कराते हैं।

13 फरवरी – किस डे (kiss day)

13 फरवरी को kiss day मनाया जाता है, इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को माथे पर किस कर के यह जातते है कि उसका प्यार सिर्फ़ अपने पार्टनर के लिए है और वो इस प्यार में कभी धोखा नहीं करेंगे

14 फरवरी – वैलंटाइंस डे (valentine’s day)

यह दिन हफ्ता का आखिरी दिन होता है, इस दिन को बिल्कुल खास तरीके से मनाते हैं | इस दिन को हर एक इंसान अपने पार्टनर के लिए खास तरीके से मनाने की कोशिश करता है | इस दिन को शादी-शुदा हो या प्रेमी जोड़ा हर इंसान अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज प्लान करता है और रोमांटिक फिल् कराने की पूरी कोशिश करता है |
Valentine's Week Full Details 2024
Valentine’s Week Full Details 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *