PM Kisan Samman Nidhi Yojana, 17 वी किस्त जारी होने से पहले करे ये काम !

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा भारत के किसानों को PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत किशानों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है। इस योजना की शुरुवात 24 फरवरी 2019 को हुई थी। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर किशनों को ₹6,000 की राशि 3 किस्तों में साल भर में डायरेक्ट बेनेफ़िट्स ट्रांसफ़र सेवा (DBT) के माध्यम से प्रदान की जाती है।

इस पेज के जरिए हम PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status को चेक करने की विधि के साथ-साथ Next Installment की जानकारी, New Farmer Registration, Beneficiary List, पात्रता मानदंड के साथ-साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी देने वाले है तो इस ब्लॉग पोस्ट मे अंत तक बने रहे। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17वीं किस्त कब तक मिलेगी?

पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जून-जुलाई 2024 में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, सटीक तारीख के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

28 फरवरी 2024 को, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने महाराष्ट्र के यवतमाल से एक रिमोट बटन दबाकर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त के तहत लगभग 9 करोड़ किसानों को ₹21 हजार करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की।

अपनी ई-केवाईसी को 31 मार्च 2024 तक पूरा करके, आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अगली किस्त के जारी होने से पहले अपनी KYC या कोई भी कोरेक्शन जरूर करवाएं, ताकि इस बार भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त प्राप्त करने में कोई अड़चन न हो। इसके साथ ही, किसानों को अपनी Beneficiary Status भी नियमित रूप से जांचने की सलाह दी जाती है, ताकि उन्हें पता चले कि उनका नाम PM Kisan लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं। इस विषय पर पूरी जानकारी इस लेख में नीचे उपलब्ध है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana

Beneficiary Status देखने की प्रक्रिया।

यदि आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार है और आप जानना चाहते हैं कि इस बार आपको इस योजना के तहत आने वाला आर्थिक लाभ मिलेगा या नहीं, तो आपको लाभार्थी स्टेटस और लाभार्थी सूची जरूर देखनी चाहिए। इसे जांचने की प्रक्रिया निम्नलिखित है –

सबसे पहले PM Kisan Samman Nidhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट – https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

उसके बाद, आपके सामने PM Kisan Samman Nidhi Yojana योजना का ऑनलाइन पोर्टल दिखाई जाएगा।

आपको होमपेज पर मौजूद ‘अपनी स्थिति जानें’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर एक पेज खुलेगा जहाँ आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर, कैप्चा और OTP दर्ज करना होगा। इसके बाद, आप अपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी स्थिति को देख सकेंगे।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary List देखने की प्रक्रिया।

PM Kisan Beneficiary List Village Wise चेक करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन करें:

  • PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • “अपनी स्थिति जानें” या “बेनिफिसियर स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर, कैप्चा, और OTP दर्ज करें।
  • एक बार OTP सत्यापित होने के बाद, आपको बेनिफिशरी स्थिति पृष्ठ पर ले जाया जाएगा।
  • इस पृष्ठ पर, “विलेज वाइज रिपोर्ट” या “गांव वार” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, आपको गांव का नाम और राज्य का चयन करने के लिए कहा जाएगा। इन विवरणों को दर्ज करें।
  • एक बार जब आप गांव का चयन करेंगे, तो आपको गांव वाइज लाभार्थियों की सूची दिखाई जाएगी।

इस योजना के तहत कुछ किसानों को अपात्र घोषित किया गया है, इसके कुछ कारण निम्नलिखित हैं:

  • कुछ किसानों ने अपनी आयु और खसरा/खतौनी में गलत जानकारी दी थी, जिसके कारण उन्हें लाभार्थी सूची से बाहर किया गया है।
  • कुछ किसानों ने गलत बैंक खाता संख्या और IFSC कोड दर्ज किया था, जिससे उनकी किस्तें रुक गई हैं।
  • कुछ किसानों ने आवेदन पत्र भरते समय त्रुटि की थी।
  • जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराई है, उन्हें भी इस सूची से बाहर किया गया है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration प्रक्रिया।

अगर आपने अभी तक PM Kisan Samman Nidhi योजना के ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, तो जल्दी से आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया बहुत सरल है।

  • पहले PM Kisan Samman Nidhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आवेदक के सामने होमपेज खुल जाएगा।
  • होमपेज पर New Farmer Registration का विकल्प मिलेगा, इस विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको 2 विकल्प देखने को मिलेंगे।
  • Rural Farmer Registration: यह विकल्प उन नागरिकों के लिए है, जो ग्रामीण क्षेत्रों के किसान हैं।
  • Urban Farmer Registration: यह विकल्प उन नागरिकों के लिए है, जो नगरीय क्षेत्रों के किसान हैं।
  • अब आप अपने रजिस्ट्रेशन के प्रकार को चुनकर इस पेज पर आधार नंबर, वैध मोबाइल नंबर, राज्य, और कैप्चा को दर्ज करें।
  • उपरोक्त विवरणों को दर्ज करने के बाद, अब SEND OTP पर क्लिक करें।
  • अब आपके आधार कार्ड के सत्यापित नंबर पर एक OTP आएगा, इसे दर्ज करके सबमिट करें।
  • अब आपके सामने PM Kisan Registration Form खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में मांगी गई सभी विवरणों को भरें, जिसमें खतौनी आदि की जानकारी भी हो सकती है। इन दस्तावेजों को भलीभांति अपलोड करें, और नीचे दिए गए सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।

इसके बाद, आपको एक किसान आईडी प्रदान की जाएगी। उसके बाद, कुछ दिनों तक आपके द्वारा सबमिट की गई जानकारी की जांच की जाएगी। जब सब कुछ ठीक ठाक होगा, तो आपका नाम PM Kisan लाभार्थी सूची में जोड़ दिया जाएगा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Application Status कैसे देखें?

अगर आपने हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन किया है, और आप अपने आवेदन की स्थिति को देखना चाहते हैं, तो आप निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले, आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको फार्मर कॉर्नर में “Status of Self Registered Farmer/ CSC Farmers” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद, एक पेज खुलेगा जहां आपसे आपका आधार नंबर और इमेज वेरिफिकेशन के लिए पूछा जाएगा।
    सभी जानकारी दर्ज करने के बाद, आपको “Search” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद, आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी, जहाँ आप पता लगा सकते हैं कि आपका आवेदन अभी तक अप्रूव हुआ है या नहीं, और इसमें कितना समय लगेगा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment Dates

माननीय प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को 15 नवंबर 2023 को जारी किया था। अब, किसानों को 16वीं किस्त , जो 28 फरवरी को जारी की गई । 17वी किस्त जून या जुलाई के पहले सप्ताह मे मिलने की उम्मीद है। नीचे, किसानों को अब तक प्रदान की गई सभी किस्तों की सूची डेट के साथ दी गई है:

InstallmentRelease Date
1st24 फरवरी 2019
2nd02 मई 2019
3rd01 नवंबर 2019
4th04 अप्रैल 2020
5th25 जून 2020
6th09 अगस्त 2020
7th25 दिसंबर 2020
8th14 मई 2021
9th10 अगस्त 2021
10th01 जनवरी 2022
11th01 जून 2022
12th17 अक्टूबर 2022
13th27 फरवरी 2023
14th27 जुलाई 2023
15th15 नवम्बर 2023
16th28 फरवरी 2024

PM Kisan Registration Number कैसे पता करें?

फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने देश के छोटे और मध्यमवर्गीय किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए PM Kisan सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत, किसानों को रबी और खरीफ की फसलों के लिए खाद, बीज और अन्य खेती बाड़ी के कार्यों को सुगम बनाने के लिए सालाना 6,000 रुपये 3 किस्तों में प्रदान किए जाते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana इस योजना के लिए अब तक करोड़ों किसान रजिस्टर्ड हो चुके हैं, तथा सभी रजिस्टर्ड किसानों को एक पंजीकरण संख्या प्रदान की जाती है। यह रजिस्ट्रेशन संख्या किसानों के लिए बेहद ही जरूरी है, लेकिन कुछ कारणवश से किसान इसे भूल जाते हैं। ऐसे में, अगर आप भी एक PM Kisan Yojana के लाभार्थी हैं और PM Kisan Registration Number भूल गए हैं, तो हमारे द्वारा नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आप इसे ढूंढ सकते हैं।

 PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration Number जानने के लिए आवेदक को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

  • पहले, PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर, “Farmer Corner” या “किसान कोने” में जाएं।
  • अब, “Beneficiary List” या “लाभार्थी सूची” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब, आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको कुछ जानकारी भरने के लिए कहा जाएगा, जैसे कि आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता और अन्य विवरण।
  • फॉर्म को भरने के बाद, “Search” या “खोज” बटन पर क्लिक करें।
  • अब, आपके पंजीकृत किसान आईडी और PM Kisan Registration Number दिखाया जाएगा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary List कैसे देखें?

भारत सरकार द्वारा साल फरवरी 2019 से चलाई जा रही भारत किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत, भारत के लघु और सीमांत किसानों को प्रति वर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यदि आपने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किया है और अब तक इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया है, तो आपको PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status List जरूर देखनी चाहिए। इससे आप यह जान सकते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, और यदि नहीं है, तो आप योजना के लाभ क्यों नहीं प्राप्त कर रहे हैं।

आइए नीचे हम आपको कुछ सरल स्टेप्स बताते हैं, जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से PM Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary List की जाँच कर सकते हैं:

इसके लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जो कि https://pmkisan.gov.in/ है। होम पेज पर आपको “Beneficiary List” नामक एक विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना राज्य, जिला, सब-जिला, ब्लॉक, और गाँव का चयन करना होगा।

 इतना करने के बाद आपको नीचे “गेट रिपोर्ट” का एक विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा। अब आपके सामने आपके पूरे गांव की Beneficiary List खुल जाएगी, जिसमें उन सभी किसानों का नाम होगा जिन्हें इस योजना का लाभ मिल रहा है। आप अपना नाम आसानी से खोज सकते हैं और देख सकते हैं कि क्या आपका नाम इस लिस्ट में शामिल है या नहीं।

 PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए पात्रता।

अगर आप इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।

  • आपको किसी भी सरकारी पद पर नहीं होना चाहिए। यदि आप किसी सरकारी पद पर नियुक्त हैं, तो आप इस योजना का लाभ नहीं पा सकते।
  • आपको किसी भी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होना चाहिए। अगर आप किसी मंत्री या किसी अन्य पद पर नियुक्त हैं, तो भी आप इस योजना का लाभ नहीं पा सकते।
  • सरकारी पेंशन वाले व्यक्तियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा, यदि उनकी पेंशन ₹10,000 से अधिक है। हालांकि, ₹10,000 से कम पेंशन वाले व्यक्ति इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • आपकी वार्षिक आय ₹200,000 या उससे कम होनी चाहिए।
  • यदि आप इन मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

 PM Kisan Samman Nidhi Yojana Name Correction As Per Aadhaar की प्रक्रिया।

 PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्ट्रेशन के दौरान कई बार लोगों के नाम में गलतियां हो जाती हैं, जिसके कारण वे लाभार्थी सूची से बाहर हो जाते हैं। इस समस्या को सुलझाने के लिए PM Kisan Name Correction As Per Aadhaar की प्रक्रिया का पालन किया जा सकता है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आप अपने नाम में हुई गलती को सही कर सकते हैं:

यदि आपने आवेदन के समय कोई त्रुटि की है या आपका नाम आपके आधार कार्ड के नाम से मेल नहीं खा रहा है, तो आपको इसे जल्दी से जल्द अपडेट कराने की आवश्यकता है। नीचे मैंने इस प्रक्रिया को चरणबद्ध तारीके से समझाया है:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • Farmer Corner सेक्शन में जाएं: होमपेज पर फार्मर कॉर्नर सेक्शन में स्क्रॉल करें।
  • “Name Correction as per Aadhaar” विकल्प का चयन करें: वहां, “Name Correction as per Aadhaar” या “Aadhaar के अनुसार नाम सुधार” का विकल्प मिलेगा, उसे चुनें।
  • रजिस्ट्रेशन सर्च: रजिस्ट्रेशन नंबर और CAPTCHA दर्ज करने के बाद, “रजिस्ट्रेशन सर्च” या “खोज” बटन पर क्लिक करें।
  • डीटेल्स की पुष्टि: आपकी रजिस्ट्रेशन डीटेल्स नीचे दिखाई जाएगी। आपको इन डीटेल्स की सटीकता की पुष्टि करने के लिए “I Agree” या “मैं सहमत हूँ” विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपके द्वारा दर्ज किए गए OTP के बाद, आपको “Name Correction” का विकल्प उपलब्ध होगा। इस विकल्प पर क्लिक करें और जारी रखें।
  • यह विकल्प स्थिति को पुष्टि करेगा और आपको नाम में किसी भी बदलाव की अनुरोध को सबमिट करने का सुनिश्चित करेगा।
  • इस तरह, आप अपने आधार कार्ड के अनुसार अपने नाम में संशोधन कर सकते हैं और PM Kisan Name Correction प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

तो इस पोस्ट के अंत मे हम आशा करते है है की आपको PM Kisan Samman Nidhi Yojana से जुड़े हुए सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे, अगर ये लेख आपको पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ साझा करना ना भूले धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *