Lok Sabha Election 2024: 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव,यहा देखें पूरा शेड्यूल। 

Lok Sabha Election 2024

नमस्कार दोस्तों हमारे एक और नए ब्लॉग आर्टिकल मे आपसब का स्वागत है, आज 16 मार्च 2024 को Election Commission ने लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की भी घोषणा कर दी है। इसके साथ साथ 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे। इस साल होने वाले Lok Sabha Election 2024 के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को खत्म होगा। और सभी चुनावों के नतीजे एक साथ 4 June  को आएंगे।

आज दोपहर चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का घोषणा कर दिया है। Chief Election Commissioner राजीव कुमार ने बताया की 19 April से सात चरणों मे लोकसभा चुनाव होने वाले है। इसके साथ ही उन्होंने बताया वोटों की गिनती 4 June को होगी।   

Lok Sabha Election 2024 date

Chief Election Commissioner ने चुनाव के dates की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने बताया की अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव 13 मई को होंगे। इसके अलावा Odisha मे होने वाले विधान सभा चुनाव चार चरणों मे होने वाली है जिसके डेट्स 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे। 

Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024

 उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों मे होंगे मतदान। 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दो नए चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों में मतदान होने वाले है।

लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम 2024। 

चरणतारीखराज्य/केंद्र शासित प्रदेशसीटों की संख्या
पहला19 अप्रैल21102
दूसरा26 अप्रैल1389
तीसरा7 मई1294
चौथा13 मई1096
पांचवां20 मई849
छठा25 मई757
सातवां1 जून857

देश के सभी 15 बड़ी सीटों पर कब मतदान देखे यहा ?

स्थानउम्मीदवारमतदान की तारीख
वाराणसीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी1 जून
गांधीनगरगृह मंत्री अमित शाह7 मई
वायनाडराहुल गांधी26 अप्रैल
अमेठीस्मृति ईरानी20 मई
विदिशाशिवराज सिंह चौहान7 मई
लखनऊराजनाथ सिंह20 मई
तिरुवनंतपुरमशशि थरूर और राजीव चंद्रशेखर26 अप्रैल
गुनाज्योतिरादित्य सिंधिया7 मई
करनालमनोहर लाल खट्टर25 मई
हरिद्वारत्रिवेंद्र सिंह रावत19 अप्रैल
नागपुरनितिन गडकरी19 अप्रैल
मुंबई उत्तरपीयूष गोयल20 मई
कोटाओम बिरला26 अप्रैल
हमीरपुरअनुराग ठाकुर1 जून
उत्तर पूर्व दिल्लीमनोज तिवारी25 मई

13 राज्यों में 26 सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। 

इलेक्शन कमिशनर श्री राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाण और गुजरात समेत 13 राज्यों में विधानसभा की 26 सीटों के लिए भी मतदान कराए जाएंगे। इन सभी राज्यों में लोकसभा चुनाव की तिथियों के दिन ही उपचुनाव के लिए वोट डाले जाने वाले है। इन राज्यों मे हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक छह, गुजरात में पांच और उत्तर प्रदेश में चार सीटें हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए तारीखों की घोषणा आज हो गई है, मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में होने वाले है और 543 सीटों के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 May और  1 June  को  4 June  को मतगणना होगी,  Election Commissioner ने कहा कि हमारी मतदाता सूची में 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख और सौ साल से अधिक उम्र के 2.18 लाख मतदाता शामिल होने वाले है। 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं, उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। 

मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल June में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। 

Lok Sabha Elections 2024 की तारीखों की घोषणा पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का शुभारंभ आज हो गया है।  चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है।  BJP-NDA इन चुनावों में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।मुझे पूरा विश्वास है कि 140 करोड़ परिवारजनों और 96 करोड़ से अधिक मतदाताओं का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद हमें लगातार तीसरी बार मिलेगा। 

Lok Sabha Election 2024: भारत के 12 राज्यों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या है अधिक। 

Election Commission ने आज बताया कि देश के 12 राज्यों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है, और देश में कुल 47.1 करोड़ महिलाएं मतदाता सूची में पंजीकृत हैं।  लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए Chief Election Commissioner श्री  राजीव कुमार ने कहा कि देश में लिंगानुपात 1000 पुरुषों पर 948 महिलाओं का है जो चुनावी चक्र में महिलाओं की भागीदारी का ‘बहुत अच्छा संकेत’ है। 

Lok Sabha Election  2024: इस बार देश के 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 1 चरण में डाले जाएंगे वोट। 

22 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। इन राज्यों में – अरुणाचल प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, लक्षद्वीप, लद्दाख, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु, पंजाब, तेलंगाना और उत्तराखंड – शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *