नमस्कार दोस्तों हमारे एक और नए ब्लॉग आर्टिकल मे आपसभी का स्वागत है, आज कल Bollywood cinema का craze धीरे धीरे फिर से वापस आ रहा है लोगों मे, आज कल Bollywood की कोई न कोई फिल्म हर हफ्ते रिलीज हो रही है, हर हफ्तों की तरह इस हफ्ते भी कई सारी फिल्मे रिलीज होने की लिए तैयर है। अगर आप भी सिनेमा हाल मे जाकर इनफ़िल्मों का लुत्फ उठान चाहते है तो तो इस पोस्ट मे हम आपको सिनेमा हाल मे कौनसी फिल्में चल रही है, उसकी जानकारी आपको देने वाले है। नीचे दिए गए लिस्ट मे इस हफ्ते रिलीज होने वाले movie के नाम दिए गए है, तो चलिए उनके बारे मे बिसतार से जानते है।
कौनसी फिल्में चल रही है Cinema Halls में.
थिएटर में कौन-सी फिल्में चल रही हैं और कौन-सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जानते है बिस्तार से।
Yodha (15 मार्च, 2024)
कौनसी फिल्में चल रही है: इस हफ्ते एक बड़ी ही धमाकेदार फिल्म योद्धा थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना, दिशा पटानी और अंकित राज फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आएंगे। इसकी कहानी एक ऐसे व्यक्ति की वीरता की है, जो अपहृत विमान के कई यात्रियों को अपने सूझ बुझ से बचा लेता है।
रिलीज डेट | 15 मार्च, 2024 |
स्टार कास्ट | सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना, दिशा पटानी |
भाषा | हिंदी |
Bastar (15 मार्च, 2024)
कौनसी फिल्में चल रही है: एक और दमदार movie अदा शर्मा की बस्तर भी इस हफ्ते आ रही है। फिल्म में अदा शर्मा आईपीएस नीरजा माधवन का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली है। इस फिल्म के डायरेक्टर सुदेपतों सेन है । इससे पहले सुदीप्तो ने एक सुपर हिट फिल्म द केरला स्टोरी (The Kerala Story) को भी डायरेक्ट किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाल मचाया था।
रिलीज डेट | 15 मार्च, 2024 |
स्टार कास्ट | अदा शर्मा, यशपाल शर्मा, नमन जैन |
भाषा | हिंदी |
Razakar (15 मार्च, 2024)
इस हफ्ते एक और दमदार मूवी रिलीज हो रही है हैदराबाद मुक्ति आंदोलन पर आधारित फिल्म रजाकर भी इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रही है। फिल्म ‘मूक नरसंहार’ पर बनी है और इसे डायरेक्टर किया है याता सत्यनारायण ने। इसमें हैदराबाद में स्थित गुंडरामपल्ली, पारकाला, भैरनपल्ली जैसे गांवों में हुए अत्याचारों को दिखाया गया है।
रिलीज डेट | 15 मार्च, 2024 |
स्टार कास्ट | राज अर्जुन, बॉबी सिम्हा, मर्कंड देशपांडे |
भाषा | हिंदी |
Shaitaan (8 मार्च, 2024)
पिछले सप्ताह थियेटर में अभिनेता अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ रिलीज हुई थी । आपको बता दें कि यह गुजराती फिल्म ‘वश’ की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने खुद कुमार मंगत पाठक और जियो स्टूडियो के साथ मिलकर निर्माण किया है। फिल्म की कहानी काले जादू के ईर्द गिर्द घूमती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे अजय देवगन की बेटी काले जादू के गिरफ्त में आ जाती है । इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है।
रिलीज डेट | 8 मार्च, 2024 |
स्टार कास्ट | अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका, जानकी बोदीवाला |
भाषा | हिंदी |
Tera Kya Hoga lovely (8 मार्च, 2024)
कौनसी फिल्में चल रही है :पिछले हफ्ते रणदीप हुड्डा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तेरा क्या होगा लवली’ 8 मार्च को थियेटर में रिलीज हुई थी । यह फिल्म दहेज और सांवले रंग जैसे मुद्दे पर आधारित है। फिल्म रणदीप हुड्डा पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ रंग रोगन कर सांवली की गई इलियाना डिक्रूज भी दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन बलविंदर सिंह जांजुआ ने किया है।
रिलीज डेट | 8 मार्च, 2024 |
स्टार कास्ट | रणदीप हुड्डा, इलियाना डिक्रूज |
भाषा | हिंदी |
Gauraiya Live (8 मार्च, 2024)
कौनसी फिल्में चल रही है ; पिछले हफ्ते एक और दमदार मूवी रिलीज हुई थी Gauraiya Live इस फिल्म में बोरवेल या गड्ढों में बच्चों की कहानी दिखाई गई है। यह सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। फिल्म के निर्देशक गेब्रियल वत्स हैं। इसमें अदा सिंह, ओंकार दास मानिकपुरी, पंकज झा जैसे दिग्गज कलाकार हैं, जबकि सीमा सैनी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में गणेश सिंह, बलराम ओझा, नरेंद्र खत्री, विनय झा और आलोक चटर्जी जैसे सहायक अभिनेता भी नजर आएंगे।
रिलीज डेट | 8 मार्च, 2024 |
स्टार कास्ट | अदा सिंह, ओंकार दास मानिकपुरी, पंकज झा |
भाषा | हिंदी |
Dange (कौनसी फिल्में चल रही है)
1 मार्च को फिल्म Dange रिलीज हुई थी जो अभी तक धूम मचा रही है परदे पर। इस फिल्म में Harshvardhan Rane, Ehan Bhat और Nikita Dutta मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी दो दोस्तों के बीच की है, जिनके बीच बाद में दुश्मनी पैदा हो जाती है।
रिलीज डेट | 1 मार्च, 2024 |
स्टार कास्ट | हर्षवर्द्धन राणे, एहान भट, निकिता दत्ता |
भाषा | हिंदी |
Laapataa Ladies
Laapataa Ladies 1 मार्च को सिनेमा घरों में लगी थी । इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि 1 ट्रेन में 2 ऐसे जोड़े चढ़ते हैं जिनकी अभी अभी शादी हुई है। दोनों दुल्हनों के चेहरे पर बड़ा-सा घूंघट है, मगर ट्रेन से उतरने की जल्दी में ये दोनों लापता हो जाती हैं। किरण राव ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म के निर्माता आमिर खान है। इस फिल्म में रवि किशन और नितांशी गोयल मुख्य भूमिका में है।
रिलीज डेट | 1 मार्च, 2024 |
स्टार कास्ट | रवि किशन, नितांशी गोयल |
भाषा | हिंदी |
Accident or Conspiracy: Godhra
Accident or Conspiracy: Godhra फिल्म गोधरा की घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म 2002 के गुजरात दंगों की कहानी कहती है, जिसमें गोधरा में ट्रेन जला दी गई थी। फिल्म में रणवीर शौरी, मनोज जोशी, डेनिसा घुमरा और हितु कनोडिया मुख्य किरदार में हैं।
रिलीज डेट | 1 मार्च, 2024 |
स्टार कास्ट | रणवीर शौरी, मनोज जोशी, डेनिसा घुमरा |
भाषा | हिंदी |
आने वाले week मे रिलीज होने वाली फिल्में की लिस्ट यह देखे।
Yodha | 15 मार्च, 2024 | हिंदी |
Bastar | 15 मार्च, 2024 | हिंदी |
Razakar | 15 मार्च, 2024 | हिंदी |
Lambasingi | 15 मार्च, 2024 | तेलुगु |
Mehabooba | 15 मार्च, 2024 | कन्नड़ |
Hide And Seek | 15 मार्च, 2024 | कन्नड़ |
Vey Dharuvey | 15 मार्च, 2024 | तेलुगु |
Jatt Nuu Chudail Takri | 15 मार्च, 2024 | पंजाबी |
Kerebete | 15 मार्च, 2024 | कन्नड़ |