Taaza99

IGRSUP 2024, उत्तर प्रदेश जमीन रजिस्ट्री, अपनी सम्पति खोजें, IGRS पर!

नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे एक नए article मे, यदि आप लोग IGRSUP 2024 के साइट पर  जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे किया जाए इसकी जानकारी प्राप्त करना है तो आप इस आर्टिकल को ध्यान से पूरा पढ़ें, इस आर्टिकल के अंत तक आपके सारे doubt clear हो जाएगा, आप लोगों को यह जानकर अब बड़ी खुशी होगी कि उत्तर प्रदेश में आपको अपने जमीन की रजिस्ट्री विभाग के द्वारा जमीन रजिस्ट्री ऑनलाइन देखने की सुविधा विभाग के online पोर्टल पर उपलब्ध हो गई है, यूपी सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा एक आधिकारिक (igrsup.gov.in) पोर्टल का शुरुआत की गई है। 

जिसके माध्यम से आप अपने घर पर  बैठे  ही अपनी जमीन का रजिस्ट्री को ऑनलाइन देख सकते हैं | साथ ही साथ इस पोर्टल के माध्यम से आप लोग उत्तर प्रदेश में नागरिक संपत्ति रजिस्ट्रेशन, विवाह पंजीकरण, स्टांप ड्यूटी विवरण, भारमुक्त प्रमाण पत्र, एवं स्टांप ड्यूटी वापसी, अचल संपत्ति पंजीकरण, की जानकारी आप आसानी से अपने घर बैठे देख सकते है। 

IGRSUP 2024

उत्तर प्रदेश के IGRS के वेबसाइट पर निम्नलिखित सुविधा उपलब्ध है:-

  • प्रॉपर्टी सर्विस  का रजिस्ट्रेशन (Registration of Property Service)
  • पंजीकृत कॉपी (Registered Copy)
  • अपना एस आर ओ जाने (Know Your SR0)
  • एन्कम्ब्रन्स सर्च (encumbrance Search)
  • मार्केट वैल्यू सर्च (Market value search)
  • सोसाइटी रजिस्ट्रेशन (Society Registration)
  • ईई-स्टैंपिं (e-Stamping)
  • प्रतिबंधित प्रॉपर्टी सर्विस (Restricted Property Service)
  • उत्तर प्रदेश सेल डीड, बैनामा, दस्तावेज (Uttar Pradesh Sale Deed, Banama, Documents)
  • डाटा ऑन चिट फंड (Data on Chit Fund)
  • मैरिज रजिस्ट्रेशन (marriage Registration)
  • स्टैंप वेंडर्स/फ्रैंकिंग की जानकारी (Stamp Vendors/Franking Information)

अपने नजदीकी IGRSUP कार्यालय को कैसे खोजें (Near Me IGRSUP Office)

उत्तर प्रदेश के निवासी IGRS के अपने नजदीकी कार्यालय ऑनलाइन के माध्यम से आसानी से खोज सकते हैं,  इसे खोजने के लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा। 

IGRSUP के वेबसाइट के होम पेज पर आप लोगों को एक मेनू बार ऊपर की तरफ  दिखाई देगा इसमें से आपको अपना कार्यालय जाने” पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आप लोगों को अपना जिला, जनपद, तहसील, ग्राम, मोहल्ले का चयन करना होगा, इसके बाद आपको एक कैपचा भरना होगा, इसके बाद कार्यालय देखें लिंक पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आपको उत्तर प्रदेश की जो आपके नजदीक कर IGRS कार्यालय होगा वह दिखाई देगा। 

संपत्ति रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या है,  UP Property Registration Documents.

UP के किसान अपनी संपत्ति का रजिस्ट्रेशन यदि  IGRSUP पोर्टल पर ऑनलाइन करना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हे कुच्छ महत्वपूर्ण डाक्यमेन्ट साथ रखना होगा जो निम्न है –

  • गवाह पहचान पत्र (Witness ID Card)
  • आवेदक का नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो। 
  • ऑनलाइन किए गए आवेदन पत्र की कॉपी (Copy of online Application Form)
  • आवास प्रामाण पत्र (Residence Certificate)
  • संपत्ति या जमीन के दस्तावेज (Property or Land Documents)
  • ग्राउंड पेपर (Ground Paper)
  • मोबाइल नंबर (Mobile Number)

यूपी संपत्ति पंजीकरण कैसे करें? (UP Property Registration)

उत्तर प्रदेश के नागरिक जो हाल के समय में संपत्ति का लेनदेन किए हैं तो इसकी जानकारी उप पंजीयन कार्यालय मैं दर्ज करना अति आवश्यक है उप पंजीयन कार्यालय अर्थात IGRSUP 2024 पोर्टल पर अपनी संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन रजिस्टर  कर सकते हैं इसलिए आपलोंगो से निवेदन है कि UP संपत्ति पंजीकरण करने की प्रक्रिया को नीचे ध्यानपूर्वा फॉलो करें:-

सर्वप्रथम आप लोगों को पोर्टल पर जाए, IGRSUP 2024 के ऑफिशल वेबसाइट पर अगर आप पहले से  रजिस्ट्रेशन कर लिए है, तो अब आप प्रायिकता लॉगइन के लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद संपत्ति रजिस्ट्रेशन हेतु एक अलग से पेज खुलेगा जिसमें यूजर नेम पासवर्ड दर्ज करना होगा , उसके बाद कैप्चा कोड जो दिखई देगा उसको सही से दर्ज करें। इसके बाद लॉगइन पर क्लिक करें, यहां पर आपको संपत्ति रजिस्ट्रेशन आवेदन प्रक्रिया करने के लिए आवेदन फॉर्म एवं प्रोसेस को ध्यान पूर्वक पढ़ कर भरना होगा।

IGRS 2024  यूपी पर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन (IGRS UP Registration)

अगर आप उत्तर प्रदेश के स्थायी  निवासी है और आप कोई जमीन को खरीदने वाले हैं और उस जमीन का रजिस्ट्रेशन करवाना है लेकिन इसकी जानकारी आप के पास नहीं है तो मैं आप लोगों को इस आर्टिकल के माध्यम से यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कैसे किया जाता है इसकी जानकारी विस्तार पूर्वक दूंगा जिसको आप ध्यान पूर्वक फॉलो कर के कर सकते है। 

सबसे पहले आप लोगों को उत्तर प्रदेश की IGRSUP 2024 आधिकारिक वेबसाइट (igrsup.gov.in) पर जाना होगा, इसके बाद स्क्रीन के बाएं और संपत्ति पंजीकरण के तहत आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करें, यदि आप पहली बार रेजिस्ट्रैशन कर रहे है तो नए आवेदक पर क्लिक करें, उसके बाद संपत्ति की जानकारी जैसे जिला, तहसील, सब-रजिस्ट्रार, अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड सही सही भरे, यह सारी जानकारी को भरने के बाद साइन इन ऑप्शन पर क्लिक करें अगर आप पहले से ही IGRSUP 2024 उत्तर प्रदेश वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं तो बताए गए ऑप्शनों का फॉलो नहीं करना है आप लोगों को सीधे यूजर लॉगिन का ऑप्शन पर क्लिक करना है और लॉगिन कर लेना है। 

इसके बाद सूची में से चुने कि आप कौन सा दस्तावेजों का रेजिस्ट्रैशन करना चाहते हैं , फिर  Contact Number के साथ विलेख प्रस्तुतकर्ता का नाम जोड़ दे, अब आपको प्रॉपर्टी से जुड़ी कुछ जानकारियां  मुहैया करानी होंगी, जैसे तहसील, एरिया का प्रकार, सब-एरिया और प्रॉपर्टी टाइप , अब आप लोगों को प्रॉपर्टी की वैल्यूएशन के बारे में जानकारी को भरकर आगे बढ़ जाना है।

आपको Building के प्रकार और इससे संबंधित जानकारी को भी डालनी होगी,अगर कोई लागू उप-खंड है, तो इस प्रकार की जानकारी भी जोड़ना होगा, फिर आगे की प्रक्रिया को जारी रखने के लिए  पहले जरूरी जानकारी अपलोड करना होगा जैसे की, government पहचान पत्र,  अवशीय प्रमाण पत्र , ग्राउंड पेपर, पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ इत्यादि, इस लेनदेन में शामिल दूसरे पक्षों की जानकारी भी डालें और और साथ ही साथ दो गवाह भी जिनकी जानकारी भी देनी होगी।

इसके बाद डीड के दस्तावेज को चुनाव करें और आगे बढ़ने के लिए सेव के ऑप्शन पर क्लिक करें, आपको इस सर्विस के लिए सरकार द्वारा तय कीये गए fee का भुगतान भी करना होगा वह दिए गए  लिस्ट से उस भुगतान का ऑप्शन को सेलेक्ट करें जिससे आप भुगतान करना चाहते हैं,अपने भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालना न भूले,  इस प्रक्रिया के बाद किसी दिन रजिस्ट्रार के दफ्तर जाएं ताकि आगे के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जा सके। 

IGRSUP 2024 पर जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे खोजे? 

पहले आप लोगों को उत्तर प्रदेश की अधिकारी पोर्टल  (igrsup.gov.in) पर जाना होगा, आपके सामने एक पेज ओपन होगा इस पेज में बाये तरफ संपत्ति खोजे का ऑप्शन होगा उसपर click करे, उसके बाद आप अपनी सुविधा के अनुसार दिए गए ऑप्शन में से किसी एक ऑप्शन का सेलेक्ट करें, उसके बाद आप लोगों से कुछ जानकारी मांगी जाएगी जैसे- प्रॉपर्टी का पता, तहसील, निबंधन कार्यालय, मोहल्ला, गांव आदि को दर्ज करें, सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आप विवरण देखें ऑप्शन क्लिक करें और सही से पढ़े, इस प्रकार आप आसानी पूर्वक अपनी संपत्ति का विवरण प्राप्त कर पाएंगे अथवा पढ़ पाएंगे अगर आपको अवस्यकता हो तो उसका प्रिन्ट भी निकाल सकते है। 

उत्तर प्रदेश (UP) स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर प्रदेश में पहले लोगों को  जमीन से संबंधी जानकारी को ऑनलाइन प्राप्त करने की प्रक्रिया के विषय में में जानकारी नहीं थी लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा एक आधिकारिक पोर्टल का शुभारंभ किया गया है, जिसके द्वारा किसान अपनी जमीन संबंधित जानकारी को घर बैठे आसानी पूर्वक प्राप्त कर पा रहे हैं जो की किसानों के लिए बहुत ही जरूरी है, इसके अलावा प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन विवाह पंजीकरण संपत्ति विवरण जमीन की रजिस्ट्री को चेक करने में अगर कोई समस्या हो रही है विभाग द्वारा  IGRSUP Helpline Number का व्यवस्था भी किया गया है, जिसकी लिस्ट मैं आप लोगों के साथ शेयर कर रहा हूं जो निम्न है।

IGRSUP 2024 Helpline Number

SR No.पदनाममुख्यालय स्थानदूरभाष संख्या
1महानिरीक्षक निबन्धन/आयुक्तउत्तर प्रदेश, इलाहाबाद, राजस्व परिषद भवन, सिविल लाइन्स इलाहाबादफोन–0532–2623667
फैक्स–0532–2622858
2शिविर कार्यालयलखनऊ, विश्वास कामर्शियल काम्प्लेक्स,विश्वास खण्ड–3, गोमती नगर, लखनऊफोन–0522–2308697
फैक्स–0522–2308697
3अपर महानिरीक्षक निबन्धनइलाहाबादफोन–0532-2623717
फैक्स–0532-2424283
4अपर महानिरीक्षक निबन्धनइलाहाबादफोन-0532-2623717
5अपर महानिरीक्षक निबन्धनशिविर कार्यालय, लखनऊफोन-0522-2308587
6अपर महानिरीक्षक निबन्धनपश्चिमी क्षेत्र गाजियाबाद, कलेक्ट्रेट परिसर, गाजियाबादफोन-120-28220844
(विभागीय)फैक्स-0120-2820259
7उप महानिरीक्षक निबन्धनइलाहाबादफोन-0532-242788
8उप महानिरीक्षक निबन्धनशिविर कार्यालय, लखनऊफोन–0522-
IGRSUP 2024 Helpline Number

उत्तर प्रदेश प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के क्या लाभ है (Benefits of UP Property Registration)

उत्तर प्रदेश में प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन हो जाने से कई प्रकार के लाभ होते हैं यह लाभ निम्न प्रकार के हैं:-

  • यूपी में प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन हो जाने से लोगों का समय की बचत हो रही है |
  • अब यूपी के लोगों को पटवारी खाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहा हैं |
  • यूपी में ऑनलाइन की सुविधा हो जाने से कालाबाजारी पर रोक लग गई है |
  • यदि आपको जमीन खरीद रहे हैं तो उसके लिए रजिस्ट्री एवं अपॉइंटमेंट लेना घर बैठ कर बड़े आसानी से अनलाइन कर सकते हैं। 
  • ऑनलाइन का सुविधा हो जान से उत्तर प्रदेश के नागरिकों को  जमीन संबंधित दस्तावेज घर बैठे आसानी पूर्वक प्राप्त कर पा रहे हैं  तथा किसी प्रकार का ठगी का कोई गरीब किसान सीकर भी नहीं हो सकता है। 

आपके कुछ पूछे जाने वाले सवालों के जवाब जानने के लिए लिंक पर click करे ।

सम्पत्ति पंजीकरण हेतु वीडियो सैम्पल (video sample) के लिए यह click करे । 

Exit mobile version