Eshram क्या है?  Eshram Card   के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी यहा देखे। 

Eshram Card

नमस्कार दोस्तों हमारे एक और नए ब्लॉग मे आपका स्वागत है, आज के इस ब्लॉग आर्टिकल मे हम आपको Eshram के बारे मे जानकारी देने वाले है। तो चलिए time को बिना बर्बाद किए चलिए ब्लॉग मे आगे बढ़ते है। भारत सरकार के द्वारा Eshram Card ऑनलाइन पोर्टल लांच किया गया है।

इस पोर्टल के माध्यम से ऐसे मजदूर जो असंगठित छेत्र मे श्रम करते है वे लोग Online माध्ययम से registration कराकर Eshram Card को बनवा सकते है, यह कार्ड श्रमिको के लिए एक important दस्तावेज होता है, और यह दस्तावेज उनलोगों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जैसे की उनको जो सरकार के द्वारा वित्तीय सहायता दिया जाता है को लेनें मे।

जिन श्रमिको ने पहले से Eshram Card बनवा लिया है भारत सरकार के द्वारा उनको प्रत्येक माह 1000 का वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। अगर आप भी या आपके कोई जानने वाले असंगठित क्षेत्र में मजदूरी करते हैं तो आपको भी ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहिए जिससे आपको भी सरकार की ओर से मिलने वाला आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके।

Eshram Card का लाभ प्राप्त करने के लिए जिन श्रमिको ने इसके लिए पहले ही आवेदन कर दिए थे उनके लिए आर्टिकल बहुत बाह्यत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस आर्टिकल में Eshram Card लिस्ट की विस्तृत जानकारी के बारे मे बताया गया है जो ई-श्रम कार्ड आवेदको को जान लेना जरूरी है इसके लिए आपको ब्लॉग मे अंत तक बने रहना होगा।

 EShram Card List

Central Gov  के तरफ से EShram Card List को जारी कर दिया गया है। अभी फिलहाल केंद्र सरकार के द्वारा इस लिस्ट में केवल उन्हीं श्रमिकों को शामिल किया गया है जिसे इस योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाने वाला है । इस योजना के लाभ लेकर श्रमिक अपना भरण पोषण कर सकते है। लेकिन इस योजना का लाभ तभी मिलेगा जब आपका नाम इस लिस्ट में शामिल किया जाएगा इसलिए आपको ई श्रम कार्ड लिस्ट को चेक करना जरूरी है।

ई श्रम कार्ड लिस्ट में शामिल श्रमिको को प्रत्यक माह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा दी जाएगी जो उन्हें हर माह मिलने वाली है। ई श्रम कार्ड लिस्ट में नाम आ जाने के बाद से ही इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। यह लाभ आपको बैंकिंग सुविधा के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। सहायता राशि आपके बैंक खाते में सीधा जमा हो जाएगी  जिसे आप आसानी से प्राप्त कर सकते है।

Eshram Card
Eshram Card

 ई श्रम कार्ड योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज़। 

अगर आपके पास अभी तक ई श्रम कार्ड नहीं है तो आपको EShram Card बनवाने हेतु दिए हुए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो नीचे दिया गया है। 

  • आवेदन करने वाले श्रमिक का आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

EShram Card का उद्देश्य क्या है?

  1. भारत सरकार की तरफ से श्रमिको के लिए 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा भी दिया जाता है।
  2. ऐसे श्रमिक जिनका नाम ई श्रम कार्ड लिस्ट में सम्मिलित होता है उसे प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्राप्त होने लगती है।
  3. 60 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिको को 3,000 रुपये मासिक तौर पर पेंशन भी दी जाती है।
  4. संबंधित योजना के अंतर्गत कार्ड होने से प्रतिमाह लाभ तो मिलता है इसके अलावा अन्य ऐसी योजनाओ का भी लाभ प्रदान किया जाता है जो सरकार के द्वारा संचालित की जाती है।

ई श्रम कार्ड की नई लिस्ट में अपना नाम आप कैसे चेक कर सकते है ?

अपना नाम ई श्रम कार्ड लिस्ट में देखने में लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • आपको सबसे पहले संबंधित योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • इसके बाद होम पेज खुल जाएगा जहा पर ई-श्रम कार्ड का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।
  • आपके द्वारा क्लिक करने पर अब सामने एक स्टेटस पेज खुल जाएगा।
  • फिर आपको ओपन हुए न्यू पेज में पंजीकृत मोबाइल नंबर को दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको Search वाला ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें।
  • आप जैसे ही क्लिक करेंगे उसके तुरंत बाद एक लिस्ट आपके समक्ष ओपन हो जाएगी।
  • प्रदर्शित हो रही इस लिस्ट में आप अपना नाम आसानी से देख सकेंगे।

अगर आपका नाम ई श्रम कार्ड लिस्ट में मौजूद होगा तो आपको भी इस योजना के अंतर्गत 1000 रुपए प्रतिमाह की सहायता मिलने  लगेगी और आपको भी इसका लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा।  

FAQs

Question:-

Question:- असंगठित कामगार कौन हैं?

Answer:- कोई भी कामगार जो गृह-आधारित कामगार, स्व-नियोजित कामगार या असंगठित क्षेत्र में कार्यरत वेतन भोगी कामगार है और ईएसआईसी या ईपीएफओ का सदस्य नहीं है, उसे असंगठित कामगार कहा जाता है।

Question:-असंगठित क्षेत्र क्या है?

Answer:- असंगठित क्षेत्र में ऐसे प्रतिष्ठान/इकाइयां शामिल हैं जो वस्तुओं/सेवाओं के उत्पादन/बिक्री में लगी हुई हैं और 10 से कम कामगारों को नियोजित करती हैं। ये इकाइयाँ ईएसआईसी और ईपीएफओ के अंतर्गत कवर नहीं हैं।

Question:- यूएएन क्या है?

Answer:- यह एक सार्विक खाता संख्या है। यह 12 अंकों की संख्या है जिसे ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण के बाद प्रत्येक असंगठित कामगार को विशिष्ट रूप से प्रदान किया जाएगा। यूएएन नंबर एक स्थायी नंबर होगा अर्थात् एक बार प्रदान किए जाने के बाद, यह कामगार के लिए अपरिवर्तित रहेगा।

Question:- यैं हेल्पडेस्क नंबर – 14434 से कनेक्ट करने में असमर्थ हूं। मुझे क्या करना चाहिए?

Answer:- यदि आप हेल्पडेस्क नंबर 14434 पर संपर्क करने में असमर्थ हैं, तो आप CSC द्वारा प्रदान किए गए 10 अंकों के नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं। (01725226070)

Question:- क्या कोई आय मानदंड हैं

Answer:- असंगठित कामगार के रूप में ईश्रम पर पंजीकरण के लिए कोई आय मानदंड नहीं हैं। तथापि, वह आयकर दाता नहीं होना चाहिए।

Question:- कामगार को ईश्रम पर पंजीकरण करने के लिए किन आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?

Answer:- कामगार द्वारा ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं- • आधार संख्या • मोबाइल नंबर, आधार संबद्ध • बैंक खाता टिप्पणी – यदि किसी कामगार के पास आधार संबद्ध मोबाइल नंबर नहीं है, तो वह निकटतम सीएससी पर जा सकता/सकती है और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से पंजीकरण कर सकता/सकती है। 

Question:- एक असंगठित कामगार को क्या लाभ होगा जब वह ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण करेगा?

Answer:- केंद्र सरकार ने ईश्रम पोर्टल विकसित किया है जो असंगठित कामगारों का आधार से संबद्ध एक केंद्रीकृत डेटाबेस होगा। पंजीकरण के बाद, उन्हें पीबीएसबीवाई के तहत 2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। भविष्य में, असंगठित कामगारों के सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ इस पोर्टल के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। आपातकालीन और राष्ट्रीय महामारी जैसी स्थितियों में, पात्र असंगठित कामगारों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए इस डेटाबेस का उपयोग किया जाएगा।

Question:- क्या कामगार को ईश्रम में पंजीकरण के लिए कोई शुल्क देना होगा?

Answer:- ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण निःशुल्क है। कामगारों को सीएससी ऑपरेटर सहित किसी संस्था को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।

Question:- क्या मुझे अपनी जन्म तिथि और आमदनी का प्रमाण देना होगा?

Answer:-अभी जन्म तिथि और आमदनी का प्रमाण देने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Question:- मैंने अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर खो दिया है। मैं अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट कर सकता हूं? या e-Shram पोर्टल पर कोई अन्य मोबाइल नंबर पंजीकृत करें?

आप सीधे हेल्पडेस्क नंबर पर कॉल कर सकते हैं, अपने क्रेडेंशियल्स की पुष्टि करने के बाद, eShram पोर्टल पर आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। वैकल्पिक रूप से, आप मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए eShram पोर्टल या निकटतम CSC/SSK’s केंद्र पर भी जा सकते हैं।

 Question:- क्या किसान eShram पोर्टल पर पंजीकरण के लिए पात्र हैं?

Answer:- केवल कृषि श्रमिक और भूमिहीन किसान ही eShram पोर्टल पर पंजीकरण के लिए पात्र हैं। अन्य किसान पात्र नहीं हैं।

हेल्पडेस्क सपोर्ट

14434: (सोमवार से शनिवार सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक और रविवार को सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक) हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, तेलुगु और असमिया भाषाओं में उपलब्ध है।

हम आशा करते है आज का ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा, धन्यवाद।

ये भी पढ़े:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *